डॉ पूजा चमोली शारीरिक शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर और कई अन्य डिग्री तथा लगभग 20 साथ स्वस्थ के क्षेत्र में अपना योगदान देने के बाद अब एक व्यावसायिका,Ngo, सिविल डिफेंस ,सामाजिक कार्यकर्ता के साथ- साथ देहरादून ज़िले में हिमालय क्रांति पार्टी जो उत्तराखंड के सशक्तिकरण,दशा और दिशा बदलने के लिए सदैव सक्रिय और परस्पर प्रयारसत है तथा जमीनी स्तर पर स्थानीय और ज्वलित मुद्दों पर निरंतर मुखर रहता है की देहरादून जिलाअध्यक्षा के रूप में प्रतिनिधित्व करती है तथा स्वरोजगार जनसंपर्क और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहल के लिए जानी जाती हैं।
उन्होंने पंचायत और ज़िला स्तर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है, विशेष रूप से ग्रामीण विकास,स्वरोजगार,आपदा प्रबन्धन,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।
प्रमुख तथ्य
- राजनीतिक क्षेत्र: देहरादून ज़िला, उत्तराखंड
- मुख्य मुद्दे: महिला सशक्तिकरण,स्वरोजगार, पर्यावरण,आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य ,ग्रामीण विकास, शिक्षा,जन जागरण
- राजनीतिक जुड़ाव: स्थानीय निकाय और ज़िला राजनीति
- सामाजिक कार्य: स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा अभियान
राजनीतिक पृष्ठभूमि
पूजा चमोली ने स्थानीय निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी से अपनी पहचान बनाई। वह देहरादून ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्यरत हैं। उनके अभियान आमतौर पर पर्यावरण, स्थानीय मुद्दे, आपदा प्रबन्धन,बुनियादी सुविधाओं, जल प्रबंधन, और शिक्षा व्यवस्था के सुधार पर केंद्रित होते हैं।
सामाजिक योगदान
उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर स्वरोजगार, पर्यावरण,स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन अभियानों के माध्यम से उन्होंने समाज को पर्यावरण ,ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रेरित किया है। स्थानीय मुद्दों में सक्रियता,वृक्षारोपण,जनजागरण,स्वास्थ्य शिविरों और शिक्षा अभियानों में उनकी भागीदारी स्थानीय समुदायों में उन्हें लोकप्रिय बनाती है।
सार्वजनिक छवि और प्रभाव
पूजा चमोली को एक सक्रिय, जमीनी और सुलभ नेता के रूप में देखा जाता है। वह विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को स्थानीय शासन में शामिल करने पर जोर देती हैं। उनके नेतृत्व में कई छोटे स्तर की विकास परियोजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं।

