भूपेंद्र पांडे एक शिक्षित एवं समर्पित सोशल वर्कर हैं। इन्होंने Indira Gandhi National Open University से सोशल वर्क में स्नातक (2012) एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क (2014) की डिग्री प्राप्त की है।
उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं के साथ कार्य करते हुए महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया है।
-
भारतीय आदिम जाति सेवक संघ में काउंसलर एवं ऑफिस असिस्टेंट के रूप में कार्य करते हुए एनजीओ के दैनिक कार्यों का संचालन एवं निराश्रित बच्चों को परामर्श प्रदान किया।
-
रेलवे चिल्ड्रेन में काउंसलर के रूप में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के डेटा संग्रह एवं विश्लेषण का कार्य किया।
-
धरमपाल सत्यपाल ग्रुप (DS Group) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) परियोजनाओं का संचालन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में प्रोजेक्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई।
वर्तमान में उनका निवास J-708, मंदिर मार्ग, नियर काली बाड़ी मार्ग, नई दिल्ली – 110001 में है, जबकि उनका मूल निवास ग्राम पान, पोस्ट ऑफिस चित्रेश्वर, तहसील द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में है।

